होता रहा बारिश, बनता रहा रोड। ग्रामीणों ने लगाया आरोप ठेकेदार ने पानी पर ही बना दी सड़क।

 होता रहा बारिश, बनता रहा रोड। ग्रामीणों ने लगाया आरोप ठेकेदार ने पानी पर ही बना दी सड़क। 



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा कुतलूपुर में बारिश में भी सड़क निर्माण कार्य चलता रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गरामीणों ने आरोप लगाया है कि  बारिश चलती रही और दूसरी तरफ ठेकेदार साहब सड़क पर काम जारी रखें और लंबी दूरी तक पानी पर ही बना दिए रोड।  गौरतलब है कि बघोर नहर से कुतलूपुर बॉर्डर तक लगभग 1600 मीटर सड़क बनाने थे, जिसके लिए कथित रूप से एक शानदार तथा मस्तमौला ठेकेदार को इसकी जिम्मेदारी दी गई।  लोगों को लगा के यह सड़क अब बहुत सुंदर बन जाएगी, सबका सफर सुगम हो जाएगा, लेकिन ठेकेदार ने अपनी काबिलियत तथा मास्टर मस्तिष्क व पढ़ाई का शानदार प्रदर्शन करते हुए लापरवाही और मनमानी की दलदल में सरकारी धन की धज्जियां दिया। भ्रष्टाचार की सीमा पार करते हुए  बारिश में भी सड़क निर्माण कार्य चालू रखा और सड़क पर लगे बरसात के पानी के ऊपर ही सड़क निर्माण करा दिया। 



 जिसका विरोध भाजपा के ही एक नेता मंडल अध्यक्ष मधुपुर विजय चौहान तथा ग्रामीणों के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बहुत ही सख्त रूप अपनाते हुए सड़क निर्माण कार्य रोकने के लिए आवाज को बुलंद किए।  काम तो कुछ पल के लिए रुक गया लेकिन तब तक कई सौ मीटर तक बारिश के ही पानी पर सड़क बना दी गई। ठेकेदार के इस रवैया से और भ्रष्टाचार युक्त इस कृत्य से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार पर विधायक तथा पार्टी सहित सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया।  अब देखना यह है कि ग्रामीणों की आवाज को संबंधित अधिकारी और विभाग सुनते हैं और इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हैं या फिर इसी तरह यह पूरा रोड भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है ? इस दौरान धर्मेंद्र चौहान, आदित्य प्रजापति, कमलेश कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश चौहान, हरिचरन कोल, जुगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर हो रहे कार्य का विरोध किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ