अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एलटी लाइन ध्वस्त। विद्युत आपूर्ति बाधित।
(रिपोर्ट - अवनीश कुमार मोदनवाल/बृजेश कुमार सिंह/मधुपुर/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग को पार करने वाले एलटी केबल को एक अज्ञात ट्रक तोड़ते हुए चली गई। इस दौरान ढाई सौ केवीए ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे मधुपुर बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। आपको बताते चलें कि सुकृत पावरहाउस 33/11अन्तर्गत मधुपुर फीटर पर यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली की चपेट में कोई नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहुत बड़ा हादसा होते- होते बचा है। वहीं दूसरी और इस हादसे के बाद सुकृत पावरहाउस के जेई सुमित श्रीवास्तव के द्वारा संबंधित ट्रक के खिलाफ सुकृत चौकी पर कानूनी कार्रवाई हेतु तहरीर दे दी गई। वहीं मधुपुर बाजार में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युतकर्मियों के द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। जेई सुमित श्रीवास्तव के मुताबिक जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



0 टिप्पणियाँ