अनियंत्रित टेलर घुसी सरकारी अस्पताल में बाल-बाल बचीं महिला स्वास्थ्यकर्मी।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद को रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर वाराणसी की तरफ से रावर्ट्सगंज की तरफ जा रही टेलर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग अपने जगह से हटकर बगल में खिसक गई। इस दौरान वहां उपस्थित लोग बाल-बाल बचे। उपस्थित लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर नियुक्त महिला सीएच ओ रंजना त्रिपाठी और एनम अर्पित घटना के समय अंदर बैठीं थीं, इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल वहीं बाहर खड़ा करके अंदर की तरफ जा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसमें महिला स्वास्थ्यकर्मी और वह व्यक्ति बाल-बाल बचे।
लेकिन इस हादसे व्यक्ति की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई। वहीं इस हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के अधीक्षक डॉ अखिलेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए, वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। खबर लगने तक किसी भी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं मिली हालांकि इस हादसे में स्वास्थ्य विभाग का लाखों का नुक़सान हो गया।



0 टिप्पणियाँ