सोनभद्र के मधुपुर में ओवरब्रिज के पास सड़क दुघर्टना में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत बंतरा रोड के समीप वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर बना ओवरब्रिज के पास एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया हादसे में एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, बाइक पर बैठी एक महिला और एक बच्चा मामूली रूप से जख्मी हुए, स्थानीय लोगो की सूचना के बाद मौके पर पहुँची सुकृत पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया और दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया, कोतवाली क्षेत्र के परही गांव निवासी सुभाष यादव(27)पुत्र रमेश अपनी रिश्तेदार के यहां सुकृत गया हुआ था वहां से तेतरा देवी(70)पत्नी स्व छोटक और आर्यन(7)अपनी मां के साथ चारो लोग सवार हो कर मधुपुर के लिये निकले फ्लाईओवर के समीप पहुँचते ही पीछे से अज्ञात वाहन जो हादसे में सही सलामत बची महिला के अनुसार काले रंग की बस थी टक्कर मारते हुये निकल गयी, टक्कर के बाद सुभाष एवं तेतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, पुलिस धटना के समय प्राप्त जानकारी के आधार पर सी सी टी वी फुटेज निकाल कर घटना को अंजाम देने वाले वाहन की खोजबीन शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ