नौगढ़ तहसील में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन: 45 फरियादी पहुंचे, मौके पर 2 समस्याओं का निस्तारण।
रिपोर्ट: मदन मोहन (नौगढ़, चंदौली)
शनिवार को नौगढ़ तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी (SDM) अमर चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 45 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराया।
प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम अमर चंद्र वर्मा ने मौके पर ही 2 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण कराया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और तय समय-सीमा के भीतर पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
प्रमुख विभाग और शिकायतें
समाधान दिवस में आए मामलों में अधिकांश शिकायतें निम्नलिखित विभागों से संबंधित रहीं:
राजस्व विभाग
पुलिस विभाग
वन विभाग
चकबंदी विभाग
उपस्थिति अधिकारी एवं कर्मचारी
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे:
प्रशासन एवं पुलिस: सीओ देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार, थाना अध्यक्ष (चकरघट्टा संतोष कुमार, अमदहा चौकी से राकेश सिंह।
विकास एवं शिक्षा: खंड विकास अधिकारी (BDO) राकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया, सीडीपीओ प्रवेश कुमार प्रजापति।
वन एवं अन्य विभाग: वन क्षेत्राधिकारी (जय मोहनी) अमित श्रीवास्तव, ऑडियो समाज कल्याण सिद्धार्थ, ऑडियो कोऑपरेटिव सुधीर कुमार, बजेश कुमार, समस्त क्षेत्र लेखपाल व अन्य तहसील कर्मचारी।



0 टिप्पणियाँ