चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चकिया में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 45 हजार से अधिक नकदी और ताश के पत्ते बरामद।
रिपोर्ट मदन मोहन चकिया चंदौली
चन्दौली के थाना चकिया क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चन्द्रावती नाला के पास खाली खेत में छापेमारी कर इन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
मुख्य विवरण:
* कुल बरामदगी: ₹45,670 नकद (फड़ से ₹7,170 और जामा तलाशी से ₹38,500) तथा 52 ताश के पत्ते।
* पंजीकृत मामला: थाना चकिया में मु.अ.सं. 289/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
* राजेश चौहान (निवासी- शमशेर नगर, चकिया)
* बाबू लाल उर्फ बबलू सोनकर (निवासी- शमशेर नगर, चकिया)
* दरोगा चौहान (निवासी- माँ काली नगर, चकिया)
* राहुल शर्मा (निवासी- माँ काली नगर, चकिया)
* चन्दन सोनकर (निवासी- शमशेर नगर, चकिया)
यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।



0 टिप्पणियाँ