सोनभद्र की नई अपर पुलिस अधीक्षक बनीं आईपीएस मेविस टाक बांदा से स्थानांतरण के

 सोनभद्र की नई अपर पुलिस अधीक्षक बनीं आईपीएस मेविस टाक। 



बांदा से स्थानांतरण के बाद मिली सोनभद्र में नई जिम्मेदारी



सोनभद्र। पुलिस विभाग में हुए स्थानांतरण के तहत आईपीएस अधिकारी मेविस टाक (आरआर-2022) को जनपद सोनभद्र का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बांदा से स्थानांतरण के बाद उन्हें सोनभद्र में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व मेविस टाक जनपद बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। स्थानांतरण के बाद अब उन्हें सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

नई तैनाती के बाद मेविस टाक के कार्यक्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व शामिल होंगे। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित जिम्मेदारियों के निर्वहन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ