सोनभद्र में 220 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की कीमत का गांजा जब्त।
‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई
ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा था गांजा, EICHER वाहन में बना था विशेष गुप्त केबिन
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 220 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये, तस्करी में प्रयुक्त EICHER PRO 1075 छह पहिया वाहन संख्या DL 1LY6546, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये, दो मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा होटल डीआर ड्रीम, सनबीम स्कूल मोड़ तिराहा, ग्राम गेंगुआर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिन्दुआरी तिराहा से कुछ पहले पुल के पास एक छह पहिया EICHER वाहन खड़ा है, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर वाहन में बैठे दोनों व्यक्तियों ने वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस टीम ने समय करीब 20:40 बजे पुल की रेलिंग के पास सड़क किनारे पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान बिरेस पुत्र होराम, निवासी ग्राम अद्दरमई, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं, उम्र करीब 45 वर्ष तथा गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम मियारी, पोस्ट अभिबाँव, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई।
गुप्त केबिन में छिपाकर रखा था 220 किलो गांजा
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर मालवाहक हिस्से के अग्रिम भाग में लोहे की चादरों को वेल्डिंग कर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त केबिन मिला। केबिन के अंदर सात बोरों में कुल 220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 763/2026, धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली ले जा रहे थे गांजा
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों से पता चला कि वे दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहकर उनके लिए गांजा लाने का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार दिल्ली में रहने वाले लोगों ने गांजा खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराया था। इसके बाद वे उक्त धनराशि लेकर ओडिशा के सुंदरगढ़/कालाहांडी क्षेत्र गए थे।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वहां उनकी मुलाकात जनपद कालाहांडी, ओडिशा निवासी एक व्यक्ति से हुई, जिसके माध्यम से गांजा वाहन में लोड कराया गया। गांजा को वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त केबिन में छिपाकर ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा था।
अभियुक्तों के अनुसार बरामद गांजा दिल्ली में दिया जाना था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि तस्करी से जुड़े व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आपस में संपर्क में रहते हैं।
पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली तक संचालित अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है तथा उन्हें चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
बिरेस पुत्र होराम, निवासी ग्राम अद्दरमई, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं, उम्र करीब 45 वर्ष।
गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम मियारी, पोस्ट अभिबाँव, थाना ओसांवा, जनपद बदायूं, उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
220 किलोग्राम अवैध गांजा – अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 करोड़।
EICHER PRO 1075 वाहन संख्या DL 1LY6546 (06 पहिया) – अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख।
02 मोबाइल फोन।
₹4,000 नकद।
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.20 करोड़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी।
उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र।
उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क जनपद सोनभद्र।
हे0का0 संजीव राय, हे0का0 संदीप यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
हे0का0 अमरजीत यादव, का0 रामसिंह, चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
हे0का0 भरत यादव, चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
का0 रूपेश कुमार, का0 जय किशन पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
हे0का0 रितेश पटेल, हे0का0 मनीष कुमार सिंह, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 जय प्रकाश सरोज, का0 अजीत यादव, एसओजी।




0 टिप्पणियाँ