नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर चकरघट्टा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएचओ महेश कुमार सिंह के कड़े निर्देश, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर चकरघट्टा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएचओ महेश कुमार सिंह के कड़े निर्देश, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई!



(रिपोर्ट- मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली /चकरघट्टा/नौगढ़)



सोनभद्र। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व और विभिन्न आयोजनों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चकरघट्टा थाना अध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बेहद सख्त और कड़े निर्देश जारी किए हैं। थानाध्यक्ष की सक्रियता और मुस्तैदी से थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी दुर्गा माता पंडालों और धार्मिक आयोजनों स्थलों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

उपद्रवियों और हुड़दंगियों के लिए कड़ी चेतावनी

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में यदि किसी भी उपद्रवी या असामाजिक तत्व ने अशांति फैलाने, माहौल बिगाड़ने या अभद्रता करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।

स्वयं हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे एसएचओ

जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एसएचओ महेश कुमार सिंह ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वे अपने हमराहियों और पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र और विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में भ्रमणशील रहेंगे ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

जनता से सीधी अपील: किसी भी समस्या पर तुरंत करें संपर्क

आम जनता को पूजा-पाठ के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। तिवारीपुर में चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव अपने साथियों के साथ मुस्तैद हैं तथा बरवाडीह में थाने की शिवसागर व उनकी टीम लगी हुई है इस प्रकार जहां-जहां दुर्गा माता जी का पंडाल लगा हुआ है वहां पर प्रशासन की टुकड़िया शांति व्यवस्था में लगी हुई।थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है:

यदि किसी भी आम नागरिक को किसी भी तरह की कोई समस्या या आपात स्थिति आती है, तो वे बिना किसी संकोच के सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलते ही तत्काल हमारी पुलिस टीम और सुरक्षा व्यवस्था मौके पर पहुंचेगी।"

प्रशासन की इस मुस्तैदी और कड़े तेवरों से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है, जिससे सभी लोग शांतिपूर्ण, हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में माता रानी के इस पावन पर्व को मना रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ