वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान आयोजित।
(रिपोर्ट - विनोद कुमार मौर्य/सोनभद्र)
सोनभद्र। वन्य जीव सप्ताह (02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सुकृत वन रेंज के तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में करमा ब्लॉक अंतर्गत लोहरा पम्पवा बस्ती स्थित सावित्रीबाई फुले भवन में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर छांव एकेडमी-2 के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व वन रेंजर हिमांशु श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बच्चों को वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने “वन एवं वन्य जीवों का महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
निबंध प्रतियोगिता में अमृती कुमारी ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय तथा अमन कुमार मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार स्वरूप कॉपी, कलम एवं पेंसिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान वन रेंज सुकृत से वन दरोगा विमल चौहान, फॉरेस्ट गार्ड संतोष कुमार, दशरथ यादव एवं महेंद्र कुमार सहित समस्त सुकृत वन रेंज के स्टाफ मौजूद रहे। वहीं अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत वर्धन सिंह तथा पत्रकार राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को वन संपदा की सुरक्षा, वन्य जीवों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।





0 टिप्पणियाँ