नौगढ़ की धरती से पकौड़ी लाल कोल ने फूंका सियासी बिगुल, 'विंध्य समता समाज पार्टी' के जरिए समग्र समाज को साधने की कवायद।

 नौगढ़ की धरती से पकौड़ी लाल कोल ने फूंका सियासी बिगुल, 'विंध्य समता समाज पार्टी' के जरिए समग्र समाज को साधने की कवायद।



रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली 



चंदौली (नौगढ़): पूर्वांचल की राजनीति में नई सियासी जमीन तैयार करने के उद्देश्य से आज नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौली स्थित वीर एकलव्य मंदिर परिसर में 'विंध्य समता समाज पार्टी' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल की अगुवाई में हुई इस बैठक में जनपद चंदौली की जिला स्तरीय कमेटी के गठन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल ने संगठन को बूथ और ग्राम स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल्द ही चंदौली की जिला कार्यकारिणी का गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

https://youtu.be/L03Hwz2k910?si=lMqDkPHgwFFqV0V0

सियासी संदेश देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विंध्य समता समाज पार्टी का उदय दलित, शोषित, वंचित और समग्र समाज को उनका वास्तविक हक दिलाने के लिए हुआ है। उनके अनुसार, पारंपरिक राजनीति से हटकर इस दल में जाति या वर्ण विभेद की कोई जगह नहीं होगी और हर वर्ग को समान सम्मान व भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ