समाजवादी महिला सभा: नीलम ओहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव पद पर हुईं मनोनीत।

 समाजवादी महिला सभा: नीलम ओहरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव पद पर हुईं मनोनीत।



रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़ चंदौली 



चंदौली। समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में समाजवादी महिला सभा की ओर से एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर (बागी) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति से यह घोषणा की है।

चंदौली जिले की चकिया विधानसभा क्षेत्र के बाघी नौगढ़ गांव की रहने वाली श्रीमती नीलम ओहरी को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन-पत्र 3 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नीलम ओहरी के इस पद पर आने से समाजवादी पार्टी की नीतियां और विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी, जिससे ज़मीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती और गतिशीलता मिलेगी। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ