सोनभद्र के लोहरा निवासी बिरहा गायक संजय बागी हुए सम्मानित।
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से है जहां जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा निवासी बिरहा के लोकप्रिय गायक संजय बागी को "माता सावित्रीबाई फुले सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि संजय बागी अपने कम उम्र से ही गायकी की दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। पहले तो संजय बागी लोकगीत व फगुआ जैसे पारंपरिक गीतों में काम किए लेकिन लोगों की मांग के अनुसार उन्होंने बिरहा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वे लगातार बिरहा के क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता बढ़ाने में कामयाब रहे।
इसी कड़ी में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के द्वारा बिरहा गायक संजय बागी के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित की इस कड़ी में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह, लवकुश मौर्य व उनकी टीम उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ