बेहद कम उम्र की बिरहा गायिका खुशबू राव माही हुईं सम्मानित।

 सोनभद्र की गायिका खुशबू राव माही हुई सम्मानित। 



यूं तो जनपद सोनभद्र देश को बहुत कुछ देता है। इसीलिए तो इसे ऊर्जांचल भी कहा जाता है। जनपद ने बड़े बड़े कलाकारों को भी देश को दिया है जिसने सोनभद्र का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा दिया है। हालही में बेहद कम उम्र की एक बिरहा गायिका खुशबू राव माही का नाम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 



आपको बताते चलें कि लगभग सोलह सत्रह साल की उम्र वाली बिरहा व लोकगीत गायिका खुशबू राव माही एक दलित परिवार से आती है। आपको बताते चलें कि खुशबू राव माही के दादा जी भी बिरहा गायक थे, उनके पश्चात उनके पिता जी भी बिरहा गायक हुए लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से वे गांव क्षेत्र में ही सिमट कर रह गए और आज अपने दादा व पिता के सपने को साकार करने के लिए अपने पर पगड़ी बांध बिरहा और लोकगीत के क्षेत्र निकल पड़ी है शेरनी बिटिया खुशबू राव माही। माही दो बहन और एक भाई है। माही का परिवार आज भी दो वक्त की रोटी के लिए अथक परिश्रम करता है। माही और उसकी मां सिलाई-कढ़ाई कर परिवार का जीवन यापन करतीं हैं और एक-दो जो बिरहा कार्यक्रम मिलता है उससे अपनी पढ़ाई का खर्च निकालती हैं। फिलहाल माही ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। 



     खुशबू राव माही की प्रतिभाओं को देख अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा उनके उत्साह वर्धन और हौसला अफजाई के लिए उन्हें "माता सावित्रीबाई फुले सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया। आपको बताते चलें कि अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट सालों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम के द्वारा बिरहा गायिका खुशबू राव माही के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित की इस कड़ी में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव बृजेश कुमार सिंह, लवकुश मौर्य उपस्थित रहे। संस्था के द्वारा माही को भविष्य के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ