ग्राम प्रधान व व्यापारियों ने नवागत चौकी इंचार्ज का किया भव्य स्वागत।

 ग्राम प्रधान व व्यापारियों ने नवागत चौकी इंचार्ज का किया भव्य स्वागत। 





मदन मोहन नौगढ़ चंदौली



नौगढ़ क्षेत्र के थाना चकरघट्टा  अंतर्गत मझगावां चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार यादव का ग्राम प्रधान व व्यापारियों के द्वारा माल्यार्पण कर भव्य रूप से स्वागत सम्मान किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति के नेतृत्व में व्यापारी  गणों  के सहयोग से किया गया  यह कार्यक्रम तिवारीपुर पुलिस बूथ पर संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में भावी  जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार व अधिवक्ता राम जियावान यादव का भी लोगों ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम मैं अभिमन्यु प्रजापति ने अपने वक्तव्य में नवागत चौकी इंचार्ज  के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आप  गरीब जनता के प्रति न्याय पूर्ण व लोकप्रियता के साथ कार्य करेंगे तथा आम जनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होगा तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरवाडी राजकुमार पाल ने भी आपके कार्य कुशलता की  प्रशंसा की। 



इस मौके पर उपस्थित प्रशासन के लोगों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जिसमें अशफाक हुसैन महेश कुमार अभिषेक पाल व अन्य प्रधान गानों का व्यापार मंडल के पदाधिकारी गणों का पत्रकार बंधुओ का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान बरहक अली राजेश कुमार युसूफ मियां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर प्रसाद रवि पांडे रामनरेश उर्फ बच्चा यादव मंडल से लाल साहब राकेश राव सुरेश कुमार सद्दाम अंसारी अमीर हम्ज़ा कयूम खान राजेंद्र मौर्य दिलीप जायसवाल जयप्रकाश कॉल प्रेमनाथ कैलाश राजू मनीष सिंह भगवान दास धर्मेंद्र हनुमान सेठ बृज किशोर आनंद राव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ