सोनभद्र में अपनी जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न। स्कूल मर्जर पर अहम बैठक।
सोनभद्र। आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को अपनी जनता पार्टी की मासिक बैठक जनपद के रावर्ट्सगंज सब्जि मंडी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने की, और संचलन जिला महासचिव अलोक मौर्य ने किया। बैठक की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुशीला वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अंंजनी कुशवाहा जी प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा रहीं। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एडवोकेट सुशीला वर्मा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी का कारवां पुरे प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। अपनी जनता पार्टी के नेतृत्व में गठित लोक मोर्चा का कार्यक्रम 22 जुलाई से मण्डल वार प्रत्येक मण्डल में लगातार चल रहा है। कार्यकर्ताओ में अपनी जनता पार्टी के प्रति रुझान तेजी से बढ़ रहा है। वर्मा ने कहा मै जनपद सोनभद्र के सभी पदाधिकारिओं से अपील करती हुं कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी और माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के विचारों को जनता तक पहुंचने का कार्य करें।
प्रदेश महाचिव महिला मोर्चा अंजनी कुशवाहा ने कहा कि अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी शोषित बंचितो की आवाज है, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करती है। जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा प्रदेश के प्रथिमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की नीति का विरोध प्रदेश मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक किया गया। जिसका असर सरकार पर पड़ा और सरकार झुकी सरकार के इस फैसले का अपनी जनता पार्टी स्वागत करती है। सरकार के इस फैसले से लाखों करोड़ों दलित आदिवासी के बच्चों भविष्य को फायदा है। यह अपनी जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओ की जीत है। बैठक को घोरावल विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, नन्द गोपाल मौर्य जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य ताड़केश्वर कुशवाहा राजेंद्र चेरों विकाश मौर्य, अलोक मौर्य, रामलखन जायसवाल श्रीराम मौर्य अनिल वर्मा श्याम सुंदर जब्बार अली शशिकांत मौर्य युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं सोनभद्र सोशल मिडिया प्रभारी संत कुमार विश्वकर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ