सोनभद्र के मधुपुर में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पैदल गश्त

सोनभद्र के मधुपुर में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पैदल गश्त। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपुर/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में रविवार को सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्य बाजार में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान सीओ सिटी की पूरी टीम के साथ सुकृत चौकी प्रभारी व उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। इस पैदल ग्रस्त के दौरान लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मधुपुर मुख्य बाजार तथा हाईवे के सर्विस लेन में कोई अतिक्रमण न कर सके इसके लिए भी लोगों से अपील किया गया। साथ ही में तेहरी सवारी तथा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल न चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया,  तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गई।  इस दौरान सीओ सिटी रणवीर मिश्रा सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, एस आई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल भारत यादव, हेड कांस्टेबल यशवंत, हेड कांस्टेबल सुगंध,  हेड कांस्टेबल नन्हकू, सोनू , चंदन सरोज, अखिलेश वर्मा , सोमचंद, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के द्वारा पैदल गश्त किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ