होली के दृष्टिगत सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व मधुपुर में किया गया फ्लैग मार्च।
(रिपोर्ट- एडीटर इन चीफ बृजेश कुमार सिंह)
वाहनों पर लगे हाई स्पीड साउंड चोंगा को उतरवाया गया तथा संदिग्ध वाहनों की की गई चेकिंग।
सोनभद्र। जनपद के रावर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया तथा हाईवे पर चल रहे बड़े-बड़े वाहनों पर बज रहे हाई स्पीड साउंड चोंगा को बंद भी करवाया गया साथ ही में होलिका दहन क्षेत्र का भ्रमण किया गया और मधुपुर मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी सामंजस्य के साथ होली तथा रमजान का पर्व मनाने की अपील भी की गई। इस दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा सहित सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, एस आई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल भारत यादव, कॉन्स्टेबल अखिलेश सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रही।









0 टिप्पणियाँ