चकरघट्टा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 8 गो वंश के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार।
(रिपोर्ट- मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)
थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा पैदल हांककर वध हेतु ले जाये जा रहे 08 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए 01 गोतस्कर को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चकरघट्टा संतोष कुमार पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 29.3.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम टिकुरिया नदी को पार कर जंगल के रास्ते पैदल जमसोत होते हुए वध हेतु भभुआ(बिहार राज्य ) ले जा रहे 08 राशि गोवंश (गाय) की बरामदगी करते हुए 01 गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजा बोलारक यादव पुत्र रामसागर यादव निवासी ग्राम पडहवा थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 27 वर्ष के रूप मे हुई है। पशु तस्करी के संबंध में पूछताछ करने के दौरानअभियुक्त ने बताया कि देहात क्षेत्रो से सस्ते दामो पर गौवंशो को खरीदकर एकत्रित कर जंगल के रास्ते पैदल ग्राम टिकुरिया, जमसोत होते विहार वध हेतु ले जा रहे थे ।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 का अभियोग कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम
1.थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 लालबहादुर थाना थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 शिवसागर द्विवेदी थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
4.हे0का0 विनोद सिह यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
5.हे0का0 संजय साहू थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली
6.हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप यादव थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली



0 टिप्पणियाँ