आदिवासी महिलाओं को जागरूक , सशक्तिकरण करेगी----गिरिवासी सेवा संस्थान
(रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)
जनपद चन्दौली के ब्लाक नौगढ़ के सूदूरवर्ती व अति पिछड़े ग्राम पंचायत सेमरसाधोपुर के ग्राम शाहपुर, जमसोत, सेमर साधोपुर,होरिला व धोबही में महिलाओं, किशोरियों व ग्रामीणों के साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव के स्तर पर नारी संगठन का गठन करके योजनाओं तक पहुंच बनाने के लिए व्यवस्थित रूप से समझ बनाया गया। गिरिवासी सेवा संस्था के सचिव रामकृत गुप्ता ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज भी जंगल के गांव में आज भी सैकड़ों की संख्या में वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, राशनकार्ड,जाब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजियन, जी राम जी गारंटी योजना से काम आदि योजनाओं से पात्र बंचित है। इन बंचित समुदाय को संस्था के द्वारा डाकोमेंट व्यवस्थित कराकर पहुंच बनाने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। संस्था के कोवार्डिनेटर अयोध्या ने उपस्थित महिलाओं को हौसला बढ़ाया कि सभी पात्र लाभार्थी अपने हिस्सेदारी को मजबूती से संगठनात्मक रूप में पहल करें और इसके लिए पंचायत स्तर पर अपने सेवा दाताओं के साथ सम्पर्क करें और योजनाओं के लिए अति शीघ्र आवेदन करें।
सामाजिक कार्यकर्ता भवन कुमार व बिन्दु कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सेमरसाधोपुर के सरकारी योजनाओं से बंचित लाभार्थियों को घर घर जाकर समझ बनाया जा रहा है और आवेदन के लिए संस्था के द्वारा हर संभव सहयोग किया जा रहा है। अपने नारी संगठन को मजबूत व सशक्त रूप में खड़ा करके गांव की बुनियादी समस्या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व सरकारी योजनाओं तक पहुंच बनाने हेतु सकारात्मक ऊर्जा के साथ पहल सुनिश्चित करने बल दिया जा रहा है जिससे बन क्षेत्र के आदिवासी समुदाय का सर्वांगीण विकास हो और सभी समुदाय के नागरिक सम्मान व गरिमा पूर्वक जीवन जी सकें।
गणमान्य नागरिकों में संतरा, गीता,अतवारी, प्यारी, घुरभारी सिंह, बालम, नागेन्द्र, नग्गू, मिसराजी, मंझारी, सुखराजी आदि सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ