ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी/ प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण तथा शिक्षकों का विदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी/ प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण तथा शिक्षकों का विदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।



   जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक में ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी/ प्रधानाध्यापकों का ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम करमा ब्लॉक के बीआरसी (उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही) पर खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल जी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, बृजेश कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ में मण्डल अध्यक्ष रविभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया।




खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का बुके व मोमेन्टो के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।कार्यक्रम में बीईओ बृजेश कुमार सिंह स्वागत अभिभाषण में सभी का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में चलायी जा योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए उसमें ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराया।मुख्य अतिथि राधिका पटेल ने सभी को अच्छे कार्यक्रम की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों व ग्राम प्रधानों को विद्यालय व बच्चों हेतु बेहतर कार्य व शिक्षा के लिए प्रेरित किया।आगे उन्हीने कहा कि शिक्षा ही जीवन का मुख्य आधार है। एआरपी राजकुमार मौर्य ने निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए बालवाटिका से कक्षा 2 तक के निपुण लक्ष्य के बारे में अवगत कराया।




 शिक्षिका पूजा पाण्डेय ने सभी को जल संरक्षण व बालिका शिक्षा को बेहतर बनाने के बारे सभी को अवगत कराया। पूर्व एआरपी राधेश्याम पाल सभी को एसएमसी व ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम/अभियान के बारे में अवगत कराया।एआरपी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभो डीबीटी के बारे में अवगत कराया।एआरपी दिनेश कुमार सिंह ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 बिन्दु पैरामीटर के बारे में बताया।उच्च प्राथमिक विद्यालय बकाही व उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही वे बच्चों ने बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वर्षा वर्मा, मेघा सौनकिया व प्रशांत सिंह के निपुण भारत मिशन की बहुत सुंदर रंगोली बनाया जिसकी प्रशंसा मुख्य अतिथि व खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों ने किया।



  इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले,जिले स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, स्पेल बी प्रतियोगिता, गणित ओलम्पियाड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों  व उनके शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।



   इस अवसर पर ब्लॉक- करमा से सेवानिवृत्त होने वाले आठ शिक्षकों- प्रदीप शुक्ला, शिव देवी, राजकुमारी देवी, फूलकुमारी देवी, चंद्रशेखर सिंह, हिफाजत हुसैन, राम सजीवन, विशम्भर नाथ यादव को खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों के द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हें विदाई दी गयी।जिले स्तर पर आयोजित रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही की मुनिया जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया व प्राथमिक विद्यालय नौडिहवा की रसोइयां कौशिल्या देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



उक्त कार्यक्रम में आशीष निरंजन, पूर्व एआरपीअविनाश शुक्ला, जूनियर शिक्षक संघ में महामंत्री उमेश श्रीवास्तव, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, तकिया ग्राम की बोडीसी रेनू मौर्या, शिक्षका सुषमा शुक्ला, भगवानी देवी, सरोज सिंह, शिव प्रकाश, नितेश मौर्य, देवेन्द्र कुशवाहा, मानवेन्द्र सिंह पटेल, अभिषेक, भैयालाल, प्रतिमा सिंह, समता देवी, उषा रंजन, राकेश कुमार, बीएल यादव, धर्मप्रकाश मिश्रा,पूनम, रुपाली पाण्डेय,सुरेश चंद्र मिश्रा, विवेक विक्रम, मनोज कुमार, धनंजय विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार, महेंद्र चौहान, धीरज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या शिक्षक, ग्राम प्रधान व बच्चे उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ