श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज मधुपुर में एस आई परीक्षा आज।

 श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज मधुपुर में एस आई परीक्षा आज। 



एस आई परीक्षा को लेकर सोनभद्र के आला अधिकारी अलर्ट। 



(रिपोर्ट- एडीटर इन चीफ बृजेश कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल)



सोनभद्र। जनपद में आज एस आई परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा व जिलाधिकारी सोनभद्र बद्रीनाथ द्वारा स्वयं ही परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा का मानीटरिंग किया जा है। इसी क्रम में सोनभद्र के मधुपुर में स्थित श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इन्टरमीडिएट कालेज में भी एस आई परीक्षा आज दो सिफ्ट में रहा, पहला सिफ्ट प्रातः 10 बजे से 12:05 बजे तक तथा दूसरा 03 बजे से 05:05 बजे तक आयोजित किया गया है। हर सिफ्ट में लगभग 480 अभ्यर्थियों को सामिल किया गया। ये परीक्षा दो दिनों तक लगातार 14 मार्च 2026 तथा 15 मार्च 2026 को   सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र व जिलाधिकारी सोनभद्र तथा सीओ सिटी, रणधीर मिश्रा, सीओ चारू द्विवेदी जी सहित जनपद के तमाम बड़े अधिकारियों का हर परीक्षा केंद्र पर दौरा रहा , जहां वे सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम अनेक बिन्दुओं व बारिकियों पर नजर बनाए रखे। इसी क्रम में मधुपुर परीक्षा केंद्र पर सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र के नेतृत्व में पूरी टीम सहित रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस तथा भारी पुलिस बल तैनात रही।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ