रहस्यमई परिस्थितियों में अण्डा फैक्ट्री में लगी आग।

 रहस्यमई परिस्थितियों में अण्डा फैक्ट्री में लगी आग। 


सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरा के गुलरहवा बस्ती में स्थित अण्डा फैक्ट्री में मंगलवार की रात्रि लगभग 7:00 बजे के आसपास भीषण आग लग गई।  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखे चारा में यह आग लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अभी जांच का विषय है कि आखिर आग कैसे लगी? क्योंकि फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों के बयान के मुताबिक अज्ञात कारणों से यह आग लगी है इसका पता नहीं चल पाया है जिससे पूरा प्रकरण संदेश के घेरे में है। हालांकि मौके पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ-साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। राहत बचाव कार्य के साथ-साथ पूरे मामले की जांच और पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में मुर्गी का चारा जलकर खाक हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री करोड़ों की कर्ज में है जिससे आग लगने का कारण और भी रहस्यमई बन गया है, फिलहाल यह जांच का विषय है। किसी भी प्रकार की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता लेकिन संशय को नकारा नहीं जा सकता। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ