पुलिस अधीक्षक चंदौली की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा बैठक हुई सम्पन्न।
(रिपोर्ट- मदन मोहन /चंदौली)
दिनांक 6 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता मे एवं अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर की उपस्थिती मे पुलिस लाइन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जिले के व्यापारियों का नेतृत्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि* ने किया बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा की सरकार व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के प्रति काफी गम्भीर है साथ ही अपराध एवं भ्र्रष्टाचार के प्रति सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है किन्तु प्रशासन में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही मे तीव्र गति नही आने के कारण व्यापारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ माह पूर्व व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या हो गयी किन्तु अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ में नही आ सके आगे कहा की जिले मे व्यापारियों को कामर्शियल सिलेंडर नही मिलने से कारोबार बन्द होने के कगार पर हो चुका है जबकी सरकार बोल रही है की गैस की कोई कमी नही है पर्याप्त भंडार है फिर भी कामर्शियल सिलेंडर की कमी क्यो जिले के सभी गैस आपूर्तिकर्ताओ से गैस की आपूर्ती तत्काल कराई जाय जिससे व्यापारियों के साथ आम नागरिकों मे सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी रहे जिलाध्यक्ष ने आगे कहा जिले के सभी बाजारों के अध्यक्ष एव पदाधिकारीयो से कहा की आप सभी लोग अपने बाजारों मे सभी व्यापारियों से मिलकर अपने अपने प्रतिष्ठानो एव बाजारों मे अधिक से अधिक कैमरे लगवाने का कार्य करे जिससे अपराध करने वालो को पकड़ने मे प्रशासन का सहयोग किया जा सके। प्रदेश मन्त्री चंद्रेश्वर जायसवाल* ने कहा कि बैठक में जिलेभर के लगभग सभी बाजारों के पदाधिकारीगण अपने बाजारों के व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर आते है तो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाय जिससे शासन एवं प्रशासन के प्रति व्यापारियों की विश्वसनीयता बनी रहे । प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी* ने कहा की सैदुपुर बाजार मे सुरक्षा को दृष्टि गत रखते हुये स्पीड ब्रेकर की सख्त आवश्यकता है चकिया से जुड़े सभी छोटे बड़े बाजारों मे सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाय वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल* ने कहा कि आप सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयो से अनुरोध है कि आप लोगअपने प्रतिष्ठान एवं बाजारों में कैमरे लगाने का कार्य करे सरकार भी व्यापारियों की सुरक्षा एवं समस्याओं के प्रति गम्भीर है कोई अप्रिय घटना घटित होने पर कैमरे लगे रहने पर अपराध करने वाले को पकड़ने में आसानी रहेगी और घटना का खुलासा होने में मदद करता है। जिला महामंत्री महमूद आलम* ने कहा कि शहाबगंज में जो पुराना क्षतिग्रस्त पुल से छोटी बड़ी गाड़ियों का आवागमन तत्काल बन्द करके नवनिर्मित पुल से गाड़ियो को भेजा जाय अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना कभी भी घट सकती है आगे प्रशासन से माँग करते हुये कहा की एक प्राइवेट बैंक जिले मे कार्य कर रहा है जिसका नाम सम्पूर्ण विश्वाश निधि है उसमे जमा धन व्यापारियों के साथ आम नागरिकों का जमा धन तत्काल दिलाया जाय। बाजार के तिराहे पर व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर व्यापार मण्डल के लोगो ने मिलकर नये कैमरे लगाने का कार्य किया है आप सभी लोगो से आग्रह है कि अपने बाजारों में भी प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाने का कार्य जरूर करे जिससे किसी अप्रिय घटना घटित होने पर काफी मदद करता है। बैठक मे कई बाजारों के अध्यक्ष एव पदाधिकारीयो ने भी बारी बारी से अपनी बातो को रखा जिसपर पुलिस अधीक्षक* महोदय ने सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिया और तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का सम्बंधित को निर्देश भी दिया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का सभी व्यापरियो ने जोरदार स्वागत एवं माल्यार्पण कर मिष्ठान भी खिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत बरवाडीह नौगढ़ चंदौली के प्रधान प्रतिनिधि और व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजकुमार पाल बरवाडीह मार्केट में रोड खराब होने की स्थिति को लेकर जिला अधिकारी चंदौली के नाम प्रार्थना पत्र देकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कारण ताकि आधा अधूरा बना हुआ रोड को पूर्ण किया जाए जिसे आगमन सुचारू रूप से हो सके।
बैठक में प्रमुख रूप से - विधिक सलाहकार राम जियावन सिंह यादव,अनिल जायसवाल,सतीश सेठ आका,राजीव अग्रहरि,शुभम् गुप्ता,सत्य प्रकाश वर्मा, राजेश जायसवाल,अवधेश मोदनवाल,राजेश सारंग,अजहर खान,तुलसी चौहान,चन्दन मौर्य,अशोक मौर्य,नरेन्द्र पाल सिंह,अभिमन्यु प्रजापति,राजकुमार पाल,लाल साहब,गणेश बाबा,जब्बार खा,अंकित जायसवाल,चंद्रशेखर सिंह,गुलाम गौश,सुशील शर्मा,सलमान खान,अकरम अली,सत्येंद्र तिवारी डिम्पल,अवधेश गुप्ता,विष्णु जायसवाल,मनोज चौहान,अंकित कुमार,भानु यादव,सतीश गुप्ता,हनुमान चौरसिया,मुरारी लाल*, सहित काफी संख्या मे व्यापारी गण उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ