भूमि अधिग्रहण के संबंध में किसान मजदूर संघ के साथ किसानों ने की बैठक।

 भूमि अधिग्रहण के संबंध में किसान मजदूर संघ के साथ किसानों ने की बैठक। 


(रिपोर्ट - अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपुर/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में किसान मजदूर संघ के साथ क्षेत्रीय किसानों ने बैठक की। गौरतलब है कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के लोहरा गुलरहवा, तकिया व बटृ गांव की लगभग चार हजार बीघा जमीन के अधिग्रहण हेतु संभावित जमीन की चयन प्रक्रिया को रोकने के क्षेत्रीय किसानों द्वारा लगातार किसान पंचायत किया जा रहा है। इसी क्रम में मधुपुर सब्जी मंण्डी में 2 मार्च 2026 को दोपहर बाद किसानों का बैठक हुआ। बैठक में किसान मजदूर संघ के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें किसान मजदूर महासंघ उ०प्र० के संयोजक चन्द्रभूषण पाण्डेय जी व यतीन्द्र उपाध्याय जिला प्रवक्ता जी को किसानों द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान किसान मनोज कुशवाहा, रविन्द्र बहादुर, दयाराम, दिनेश, पिन्टू, रमेश, रामबचन, भानू, राजेश, कमलेश, रामलाल, रामधारी, राजेन्द्र सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ