लघु सिंचाई विभाग के द्वारा निर्माणाधीन कुएं का SDM नौगढ़ के द्वारा औचक निरीक्षण ।
(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)
लघु सिंचाई विभाग के द्वारा नवगढ़ क्षेत्र कई गांव में कुएं का निर्माण कराया जा रहा है जिससे ठेकेदार के द्वारा मानकों में और अनियमितता की शिकायत के दौरान दिनांक 15 अप्रैल 2026 को उपजिलाधिकारी नौगढ़ के द्वारा मलेवर में निर्माणाधीन कुंए का किए निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान गहराई में कमी ,भक्सि जोड़ाई का कार्य पाया गया साथ ही जो पूर्व में कुए बनकर तैयार हो गए हैं उनको की कुओं साफ सफाई नहीं हुई है इन सभी बातों को लेकर विभाग के संबंधित अधिकारी को दूरभाष के जरिए एस्टीमेट, सहित संबंधित दस्तावेज की रिपोर्ट मांगी गई । आपको बता दें कि कूप निर्माण में एक मानक के आधार पर कोई कार्य नहीं कराया गया है यह कार्य लघु सिंचाई विभाग के द्वारा किया जाना था जो ठेकेदारों को सौंप कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है, विभाग के द्वारा गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं की जा रही है । क्षेत्र में जितने कुएं पूर्व में बनाए जा चुके हैं उनकी साफ सफाई नहीं हुई।




0 टिप्पणियाँ