बंगाल की खाड़ी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 60 KMpH की स्पीड से आंधी-तूफान और बारिश।

 बंगाल की खाड़ी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 60 KMpH की स्पीड से आंधी-तूफान और बारिश। 



 8 राज्यों में IMD का अलर्ट



दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए अंडमान-निकोबार समेत बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा. यूपी का बांदा देश का सबसे गर्म प्रदेश रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

देशभर के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़े चल रहे हैं. लोग अब इसी इंतजार में है कि आखिर सूरज के फैलाए इस संकटकाल से कब राहत मिलेगा और कब बारिश होगी. झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए अंडमान-निकोबार समेत बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है. हालांकि अब भी उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 19 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ