वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एनटीपीसी बस की ट्रक से टक्कर, 4 लोग घायल।
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 मई 2026 आज सुबह करीब 6:00 बजे वाराणसी से रावर्ट्सगंज जा रही एनटीपीसी की बस यूपी 64 सीटी 8011 ने सुकृत चहलवा के पास एक अज्ञात ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 4 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी बस वाराणसी से रावर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। सुकृत चहलवा के पास आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों के नाम-
1. विजय सिंह (57 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी एनटीपीसी बीजपुर
2. सुकांतु (52 वर्ष) पत्नी विजय सिंह, निवासी एनटीपीसी
3. राहुल, पुत्र रामसुभग, निवासी ग्राम चेतवा बीजपुर
4. सोनू कुमार, पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बीजपुर
सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस और PRV 3098 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस UP 32 FG 0384 से तत्काल CSC मधुपुर भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन अब सुचारू रूप से चालू है। क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।
पुलिस के मुताबिक बस चालक को नींद आ गई थी जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और चलती ट्रक में पीछे जा टकराया।


0 टिप्पणियाँ