सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी।

 सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी। 



सोनभद्र। जनपद के सुकृत पावरहाउस 33/11 उपकेंद्र पर लगे विगत दस-बारह दिनों से 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। एक ही ट्रांसफार्मर से शिफ्ट बनाकर पूरे पावरहाउस का सप्लाई चल रहा। जिससे क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच त्राहिमाम त्राहिमाम मच गया था। क्षेत्रीय लोगों के अपिल के बाद नेशनल हल्लाबोल न्यूज के द्वारा इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया जिसे संज्ञान में लेते हुए सोनभद्र विद्युत विभाग द्वारा  गुरुवार 21 मई 2026 की रात में ट्रांसफार्मर सुकृत पावरहाउस पर मंगा लिया गया है। 




सुकृत पावरहाउस पर नियुक्त अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 22 भी 2026 को काम शुरू कर दिया गया है, ट्रांसफार्मर फीट करने के बाद जल्द ही टेस्टिंग कर सप्लाई बहाल की जाएगी। वहीं पावरहाउस पर नियुक्त जेई सुमित श्रीवास्तव ने लोगों से अपील किए हैं कि कृपया आप सभी उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें। युद्ध स्तर पर काम शुरू दिया गया है। जल्द ही पूर्णतया विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ