सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल।

 सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल। 



(रिपोर्ट- अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपुर/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा नहर के समीप बट्ट बार्डर के पास एक ट्रक वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार हुए गंभीर रूप से घायल। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में ग्राम सभा लोहरा नौडिहवां निवासी जिलाजीत पुत्र रामचरन कोल  (उम्र लगभग 27 वर्ष) तथा राजू पुत्र सुरेंद्र कोल लोहरा (उम्र लगभग 19 वर्ष) बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस। सुकृत चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह के साथ हेड कांस्टेबल भरत यादव व हेड कांस्टेबल नन्हकू पासवान सहित सुकृत चौकी टीम के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया गया तथा जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि खबर लगने तक डाक्टर के मुताबिक घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया गया। हालांकि इस दुर्घटना में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक जांच पूर्ण होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ