"रांग साइड ड्राइविंग" अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक, दर्जनों गाड़ियों का कटा चालान।
(रिपोर्ट - अवनीश कुमार मोदनवाल/मधुपुर/सोनभद्र)
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के द्वारा पूरे जनपद में "रांग साइड ड्राइविंग" अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पूरे जनपद में रोड के उल्टी दिशा से गाड़ी चलाने वालों को जागरूक किया जा रहा है तथा लगातार ग़लती करने वाले लोगों की गाड़ियों का चालान भी काटा जा रहा है।
इसी क्रम में जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर बाजार के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर 22 मई 2026 को उल्टी दिशा में चल रही गाड़ियों, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का चालान किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस से हेड कांस्टेबल सोहन यादव, कांस्टेबल सुनील खरवार के द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।




0 टिप्पणियाँ