दहेज उत्पीड़न में महिला की हत्या

 दहेज उत्पीड़न के कारण विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति सहित अन्य सदस्यों पर दर्ज किया मुकदमा ।



 (रिपोर्ट- मदन मोहन नौगढ़, चंदौली)



चंदौली। जनपद के थाना नौगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत विशेश्वरपुर गांव से एक सनसनीखेज और दुखद मामला सामने आया है, जहाँ दहेज की वेदी पर एक और विवाहिता की बलि चढ़ गई। ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका रितु पत्नी सुभाष उर्फ सुशील के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं 80(2,),85BNS,3/4 Dp act में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

*क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, विशेश्वरपुर गांव में रहने वाली विवाहिता रितु को शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना दे रहे थे। मायके वालों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दहेज  को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी न होने पर आखिरकार प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दी गईं और विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई-

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया घटनास्थल: विशेश्वरपुर गांव, थाना नौगढ़ (जनपद चन्दौली।    इस संबंध में पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ