मनमानी विद्युत कटौती बन रही जानलेवा ? अधिकारी नीद्रा में मदहोश ?

 त्राहिमाम! त्राहिमाम! विद्युत विभाग सोनभद्र त्राहिमाम!



सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत विद्युत आपूर्ति बदहाल, क्षेत्र में भारी रोष। 



सोनभद्र। जनपद के सुकृत पावर हाउस 33/11 उपकेंद्र अंतर्गत समस्त विद्युत सप्लाई लगभग 10 दिनों से प्रभावित है प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकृत पावर हाउस पर 10 एमबीए का दो ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसमें लगभग 10 दिन पहले एक ट्रांसफार्मर जल चुका है अब एक ही ट्रांसफार्मर पर पूरे पावर हाउस की सप्लाई हो रही है। लगातार एक ही ट्रांसफार्मर से सप्लाई की वजह से ओवरलोड हो जा रहा है जिसके कारण समस्त फीटर शिफ्ट के हिसाब से संचालित हो रहे हैं। आपको बताते चलें कि लगभग एक या दो घंटे का शिफ्ट बनाकर पूरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई की जा रही है लेकिन पुरी विद्युत मोहैया नहीं हो पा रही है। इसके कारण किसान व्यापारी सहित समस्त क्षेत्र में लोग भीषण गर्मी के बीच बुरी तरह से परेशान है तथा लाचार बेबस होकर इस बेदर्द गर्मी के बीच जीने के लिए मजबूर हैं  लेकिन संबंधित अधिकारी अपनी कुंभकर्णी नींद में मदहोश हैं। वही सुकृत पावर हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही 10 एमबीए का जला हुआ ट्रांसफार्मर का मरम्मत कर दिया जाएगा लेकिन कितने दिन लगेंगे अभी इसकी कोई गारंटी नहीं है।  क्षेत्रीय लोगों ने मीडिया के माध्यम से संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से अपील किया है कि जितना जल्दी हो सके कि भीषण गर्मी के बीच आम जनमानस के हित में यथाशीघ्र जले हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत करके विद्युत सप्लाई पूर्णतया बाहर अन्यथा हम लोग धरना के लिए बाध्य होंगे।  


रोस्टिंग के नाम पर मनमानी विद्युत कटौती बन रही जानलेवा -

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनमानी विद्युत कटौती लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक घंटे दो घंटे सप्लाई के बाद रोस्टिंग कर दिया जा रहा है। वहीं कभी कभी लगातार रोस्टिंग के नाम पर चार-छह घंटे तक मनमानी विद्युत कटौती की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र में असुरक्षा के साथ ही साथ गर्मी जानलेवा बन चुकी है। लोगों का कहना है कि ऐसी दशा में यदि कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसका सीधा जिम्मेदार संबंधित विभाग और अधिकारी होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ