लगभग 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प। जेई पर लगा लापरवाही का आरोप।

 लगभग 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प। जेई पर लगा लापरवाही का आरोप। 



चंदौली। जनपद के बबुरी उपकेंद्र से जुड़े जगदीशपुर फीडर अन्तर्गत दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप्प है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के जब आंधी आती है इस फीडर पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है और जेई की उदासीनता से कई दिन लग जाते हैं आपूर्ति बहाल होने में। इन दिनों भी विगत में आई आंधी के बाद अभी तक इस फीडर पर विद्युत आपूर्ति पूर्णतया ठप्प है। विडंबना की बात ये है कि जेई साहब अपनी नींद से जागकर अभी तक इन क्षेत्रों का दौरा तक नहीं किए। ग्रामीणों ने अपनी दर्द को साझा करते कहा कि इस फीडर पर ज्यादातर तार जर्जर हो चुके हैं लेकिन जेई की उदासीनता से विद्युत विभाग इसे संज्ञान में नहीं ले रहा है। 



ग्रामीणों का आरोप केवल एक गांव पर जेई साहब की विशेष कृपा : -

ग्रामीणों ने बताया कि बबुरी उपकेंद्र से जुड़े जरखोर फीडर पर ही जेई साहब की विशेष कृपा बनी हुई है ,क्योंकि यह गांव किसी पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा गोंद लिया गया है और यहाँ रसूखदार लोग रहते हैं। 

इसके अलावा भदौलिया, त्रिभुवनपुर, पमहटी, भटरौल ,कुरई, केवटी आदि गांव में पिछले 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है लेकिन जेई साहब इन गांवो का दौरा तो दूर झांकने नहीं गए कि इस भीषण गर्मी में लोग रातभर अंधेरे में बिताने को अभिशप्त हैं। इसलिए ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने लिए अपनी आवाज को बुलंद किए हैं। अब देखना यह है कि क्या इस विकट समस्या का जल्द निस्तारण किया जाता है या ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ