पूर्व में आई आंधी में मृतक के परिजनों से मिले डीएम मंत्री व विधायक।

 पूर्व में आई आंधी में मृतक के परिजनों से मिले डीएम मंत्री व विधायक। 



 सोनभद्र। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा (ब्लॉक चोपन) में  विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान की आपदा के कारण ब्लॉक चोपन निवासी स्व० कमलावती जी (पत्नी रामनरेश चेरो) का निधन हो गया। इसकी सूचना के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के  समाज कल्याण मंत्री  संजीव गौड़  एवं जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ के साथ सदर विधायक भुपेश चौबे शोकाकुल परिजनों के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। 



इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत प्रदान करने हेतु शासन की ओर से ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। साथ ही परिजनों को आश्वस्त किया कि संकट के इस समय में  सरकार और प्रशासन उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है, और उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ