जिला पंचायत मधुपुर क्षेत्र की जनता को मिली बहुत बड़ी सौगात।
(रिपोर्ट- बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। वैसे तो जनपद का जिला पंचायत क्षेत्र मधुपुर किसानों का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर रहते हैं, आबादी के साथ - साथ क्षेत्रफल की दृष्टि से भी बहुत ज्यादा बड़ा क्षेत्र है, ऐसे में इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद चुनौतीपूर्ण बना रहता था। क्योंकि अभी तक इस क्षेत्र में एकलौता स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में था। लेकिन वर्तमान में रहे जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी की अगुवाई और नेतृत्व में इस क्षेत्र को एक साथ चार-चार नये स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात मिली है। आपको बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी अपनी कार्यशैली और सरल स्वभाव तथा सामाजिक तत्परता व कर्मठता से पहले से ही लोगों के लिए बेहद लोकप्रिय रहीं हैं। क्योंकि क्षेत्र में लोगों का कहना है कि अब तक के जिला पंचायत कार्यकाल में इनके इतना काम मधुपुर जिला पंचायत क्षेत्र में नहीं हुआ था। जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी की जनहित में एक साथ चार - चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात क्षेत्र में बहुत ही चर्चा का विषय बना दिया है। गौरतलब है कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य ऊषा देवी की मांग के बाद एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) विनीत सिंह उर्फ श्याम नारायण सिंह के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति कराई गई। हालांकि जल्द ही जिला पंचायत विभाग सोनभद्र द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वहीं लोग अपनी जिला पंचायत सदस्य की खूब सराहना करते फिर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब क्षेत्र में कुल पांच सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र हो जाएंगे, जिससे समय रहते नजदीक में ही सरलता से सबका इलाज हो जाएगा।
ये उपकेंद्र निम्न ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत के माध्यम से बनाए जाएंगे-
1. ग्राम पंचायत तकिया दरगाह
2. ग्राम पंचायत गौरही
3. ग्राम पंचायत बट्ट
4. ग्राम पंचायत मझूई
इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अपने गांव के पास ही मिल सकेंगी। श्रीमती ऊषा देवी का कहना है कि जिला पंचायत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।



0 टिप्पणियाँ