सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस।

 सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा। मौके पर पहुंची पुलिस। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/अवनीश कुमार मोदनवाल/सोनभद्र)




सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर दो ट्रकों की भीषड़ टक्कर में ड्राइवर की हालत गंभीर हो गई। आपको बताते चलें कि बालचरन नाम ड्राइवर जो कि UP 64 CT 5095 गाड़ी चलाते हुए वाराणसी की तरफ जा रहा था, वहीं उसके पीछे प्रदीप पुत्र योगेन्द्र (उम्र 28 वर्ष)  UP 65 MT 2447 नंबर की गाड़ी से गिट्टी लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस बीच वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर आमडीह गांव के पास आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पीछे वाली गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं आगे वाली गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। 



क्षेत्रीय लोगों की सूचना  पर सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह व उनकी टीम पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ