धान की खेती और सुलभ सिंचाई के मद्देनजर नहर विभाग ने कराया माइनर को साफ।

 धान की खेती और सुलभ सिंचाई के मद्देनजर नहर विभाग ने कराया माइनर को साफ। 


(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/धर्मेन्द्र कुमार सिंह/सोनभद्र)

सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत लोहरा पम्पवा बस्ती में गौरही माइनर को नहर विभाग के द्वारा जेसीबी लगाकर साफ किया गया। गौरतलब है कि टेल क्षेत्र होने के कारण इन क्षेत्रों में माइनर का नीचला भाग मिट्टी से पट गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए नहर विभाग के जेई रामप्रताप यादव के नेतृत्व में माइनर को साफ किया गया। इस दौरान मेठ राकेश कुमार मौर्य सहित नहर विभाग से जुड़े कई कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ