अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत।
(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली)
चंदौली। जनपद के नौगढ़ थाना अंतर्गत अपने जीजा के घर रह रहे एक 24 वर्षीय युवक ने रविवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक कुछ समय पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था और डॉक्टरों द्वारा उसका पैर काटने की बात कहे जाने से वह गहरे अवसाद में था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक धीरज यादव (24वर्ष), पुत्र अमरेश यादव, मूल रूप से सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पवनी पटवध गांव का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से नौगढ़ में अपनी बहन और जीजा (धीरज यादव) के साथ रह रहा था।
![]() |
बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व एक सड़क हादसे में धीरज का दाहिना पैर गंभीर रूप से टूट गया था। उसका इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर और सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में वह दोबारा अस्पताल में डॉक्टरों से परामर्श लेने गया था, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद कहा कि उसका पैर अब ठीक नहीं हो सकता और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए इसे काटना ही पड़ेगा।
परिजनों के अनुसार, पैर कटने और हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाने की बात सुनकर धीरज गहरे सदमे (डिप्रेशन) में चला गया था। तथाकथित रूप से इसी मानसिक तनाव और सदमे के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि हमारी न्यूज एजेंसी इस बात की पुष्टि नहीं करती, क्योंकि यह जांच का विषय है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत के बाद से ही बहन के घर और मूल निवास पवनी पटवध में कोहराम मचा हुआ है।





0 टिप्पणियाँ