झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत !

घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला पर गिरी आकाशीय बिजली से हुई मौत



(रिपोर्ट - मदन मोहन/नौगढ़/चंदौली) 



 चंदौली। विकास खंड नौगढ़ क्षेत्र के बजरडींहा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर के बाहर सफाई कर रही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

 तेज गर्जना के साथ हुआ वज्रपात-

मिली जानकारी के अनुसार, बजरडींहा गांव निवासी रामचंद्र की   पत्नी शकुंतला देवी शनिवार को अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम  बदला और आसमान में घने बादल छा गए। तेज गर्जना और कड़कड़ाहट के साथ जैसे ही हल्की बूंदाबूंदी शुरू हुई,  अचानक एक जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली शकुंतला देवी के ऊपर गिर गई, वज्रपात की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला  मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक शकुंतला देवी की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल ने हल्का लेखपाल संतोष कुमार को मौके पर भेज कर घटना का मुवायना कराया। साथ ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन से ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ