विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला प्रधान ने की पौधरोपण।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला प्रधान ने की पौधरोपण।



पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। 



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला प्रधान मीना देवी चौहान के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय (लोहरा पम्पवा) के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रधान मीना देवी चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार कम होते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।



उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखें। इससे न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती का आभूषण हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।



इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।



अंत में महिला प्रधान मीना देवी चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रकृति के संरक्षण में योगदान दे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संबंधी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम ने ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हरित ग्राम की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ