प्रेम-प्रसंग में हत्या: सोनभद्र पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 प्रेम-प्रसंग में हत्या: सोनभद्र पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार



(रिपोर्ट - भानु प्रताप/बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



सोनभद्र।  जनपद के विण्ढमगंज थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या के मामले का महज 8 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (चापड़), मृतक का मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

क्या है पूरा मामला ?

बीती 4 जून 2026 को विण्ढमगंज के ग्राम जोरूखाड़ में रजनीकान्त (24 वर्ष, निवासी पतरिया) का शव मिला था। पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा (मु0अ0सं0 78/2026) दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या ?

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिनेश (पुत्र जीत सिंह, निवासी केवाल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश ने कुबूल किया कि मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते वह रजनीकान्त को बहाने से जंगल की तरफ ले गया और चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ