स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुकृत चौकी द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुकृत चौकी द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। 


(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनभद्र पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में सुकृत चौकी पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। पुलिसकर्मियों ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आमजन को सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।



स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



सुकृत चौकी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।



इस दौरान सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह, एस एस आई रामासरे यादव, एस एस आई कमलेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल भरत यादव, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल सुगंध, हेड कांस्टेबल पंकज पाठक,  कांस्टेबल रामप्रताप सिंह, कांस्टेबल सोनू सहित समस्त चौकी की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ