करमा ब्लॉक में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी चौहान ने लाया प्रथम स्थान
आज दिनाँक 21/09/2026, दिन- सोमवार को करमा ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।इस प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के विद्यालयों के कक्षा- 5 से कक्षा-8 के 37 प्रतिभाशाली बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर पहले आयोजित की गयी।प्रत्येक विद्यालय से प्रथम स्थान लाने वाले छात्र को ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, विधायक, घोरावल विधानसभा व सेवा संकल्प अभियान के सोनभद्र जिले के नोडल डॉ0 प्रसन्न पटेल उपस्थित रहे।विधायक जी ने बच्चों के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का निरीक्षण किया तथा उनसे विषय से सम्बंधित प्रश्न किये जिसका जवाब बच्चों ने उत्साह व रोचकता के साथ दिया।इस चित्रकला प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय बट की साची चौहान में प्रथम स्थान लाया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैडाड़ के आकाश ने द्वितीय स्थान लाया।कम्पोजिट विद्यालय सरौली के आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि चौथे स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के अखिलेश कुमार तथा पाँचवें स्थान पर कम्पोजिट विद्यालय बघोर की नीतू रही।सभी बच्चों के द्वारा प्रतियोगिता में किये प्रयास की सराहना करते हुए विधायक अनिल मौर्य व विशिष्ट अतिथियों ने टॉप 10 बच्चों को पुरस्कृत किया।उक्त शीर्ष 5 बच्चों को जिले स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में मंडल अध्यक्ष करमा अंकुर सिंह, राजेश कुमार मिश्र, प्रबंधक हंसवाहिनी इंटर कॉलेज कसायंकला, सुरेंद्र मौर्य, विधायक प्रतिनिधि, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डल अध्यक्ष रविभूषण सिंह, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पति तिवारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एआरपी- दिनेश कुमार सिंह, राजकुमार मौर्य, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह व शिक्षक- राधेश्याम पाल, आशीष निरंजन, रविन्द्र सिंह, राजबहादुर, लक्ष्मी, भगवानी देवी, ज्ञान देवी, कमलेश कुमार, प्रतिमा, नेहा मौर्या, संतोष, विवेक विक्रम, अभिषेक, देवेन्द्र, अकबर अली, उमेश श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।





0 टिप्पणियाँ