सोनभद्र की धरती पर खूब गरजे सांसद संजय सिंह, भाजपा को घेरा।
(रिपोर्ट - मदन मोहन/विनोद मौर्य)
सोनभद्र। सांसद संजय सिंह के जनपद आगमन पर सुकृत में अभ्युदय युवा मोर्चा की ओर से राहुल मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लोहरा नहर स्थित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर भी उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से स्मृति चिह्न के रूप में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ की प्रतिमा भेंट की गई।
वहीं, मधुपुर में किसान नेता मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सांसद संजय सिंह से मुलाकात कर विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया। समिति के लोगों ने किसानों की जमीनों के बदले उचित मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए इस लड़ाई में सहयोग की अपील की। साथ ही, किसानों की समस्या को संसद में उठाने का आग्रह भी किया।
सांसद के आगमन पर विभिन्न स्थानों पर हुए स्वागत और किसानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा से कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। विंध्य एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग इस दौरान चर्चा का अहम विषय रही।



0 टिप्पणियाँ