अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

 "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की कार्रवाई, 5.10 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन एवं 01 टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद।



(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)



पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में *"ऑपरेशन शुद्धि"* के तहत मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *सुश्री मेविश टाक* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्र* के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के मार्गदर्शन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 24.11.2026 को मानपुर तियरा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर समय करीब 21:13 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *प्रियांशू बियार पुत्र रामसागर बियार, निवासी ग्राम बुड़हर खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष* के रूप में हुई।

अभियुक्त के कब्जे से *5.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 02 मोबाइल फोन* बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0 948/2026, धारा 8/21/27-ए एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।


*पूछताछ का विवरण—*

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह एक व्यक्ति से हेरोइन प्राप्त कर अपने क्षेत्र में बेचता था तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि उसे पहुंचाता था। उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्ति की भूमिका के संबंध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*

प्रियांशू बियार पुत्र रामसागर बियार, निवासी ग्राम बुड़हर खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष।


*बरामदगी का विवरण—*

🔹 5.10 ग्राम अवैध हेरोइन।

🔹 02 मोबाइल फोन।

🔹 01 टीवीएस मोटरसाइकिल।


*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—*

1. मु0अ0सं0- 104/2026, धारा 69, 74, 333 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।


गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—

1. उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज।

2. उ0नि0 उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज।

3. हे0का0 भगवान यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज।

4. का0 अम्बुज सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज।

5. का0 अमित शुक्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ