आजादी के बाद पहली बार बनेगा रोड। जिला पंचायत सदस्य ने किया शिलान्यास।
(रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह/सोनभद्र)
सोनभद्र। जनपद के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा सुकृत में दो ऐसी सड़कें बनने जा रही हैं जो आजादी के बाद पहली बार बनेगा, जिसका शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य मधुपुर उषा देवी के द्वारा किया गया। गौरतलब है कि इस सड़क का निर्माण जिला पंचायत से किया जाना है जिसका भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य के द्वारा किया गया।
पहली रोड - शिवगंगा हॉस्पिटल के आगे से पंचायत भवन होते हुए नहर तक सी.सी. रोड तथा
दूसरा रोड- सुकृत में मेन हाईवे से पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय होते हुए डी.एम.एफ. रोड तक सी.सी. रोड बनना है। इन दोनों रोडों के बन जाने से ग्रामवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी, बच्चों को स्कूल जाने में आसानी होगी और मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। इस शिलान्यास कार्यक्रम पर जिला पंचायत सदस्य मधुपुर उषा देवी, प्रतिनिधि अजीत कुमार, ग्राम प्रधान सुकृत प्रतिनिधि रमाशंकर पटेल, समाजसेवी मनोज चौहान, सुशील प्रजापति, एमबीडी कांवेंट स्कूल के डायरेक्टर सरोज प्रजापति, पूर्व ग्राम प्रधान सुकृत इकबाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






0 टिप्पणियाँ