गोली मारकर हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तारी हेतु 25000- 25000 रुपए का इनाम की घोषणा।
रिपोर्ट - मदन मोहन चंदौली
आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा विगत दिनांक 21.07.2025 को थाना मुगलसराय क्षेत्रांतर्गत ग्राम धरना में अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू यादव पुत्र राम चन्द्र यादव निवासी ग्राम धरना थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली (जिम संचालक एवं प्रापर्टी डीलर) उम्र 40 को बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना में थाना मुगलसराय पर मृतक के परिवारजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 368/2025 धारा 3(5), 103(1), 324(2), 352 बीएनएसएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।*
इस घटना में नामित अभियुक्तो क्रमश:- 1. श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू पुत्र सोमारू रामशास्त्री यादव 2. ब्रिजेश यादव पुत्र बाबूलाल सहित अन्य 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 25000-25000 रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया है।
इसी क्रम में उपरोक्त अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु कई टीमों का गठन किया गया है।
0 टिप्पणियाँ