सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक।
सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा - प्रभारी निरीक्षक रावर्ट्सगंज कोतवाली इंस्पेक्टर राम स्वरूप वर्मा।
आपका परिवार आपके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा है -टी आई कृष्ण कुमार शुक्ला।
सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर बाजार के उत्तरी तिराहे पर अखण्ड भारत चैरिटेबल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहने एवं ट्रिपल बाइक सवारों को रोक कर गुलाब का फूल देकर समझाया गया साथ ही चेतावनी दी गयी की हेलमेट नहीं लगा कर बाइक चलाने पर अकस्मात हुई दुर्घटना में यह फूल फ़ोटो पर चढ़ाने की नौबत आ सकती है, अतः सुरक्षित तरीके से ही हेलमेट लगा कर बाइक चलायें एवं यातायात नियमों का पालन करते हुये दुर्घटना से बचें। इस दौरान हेलमेट लगाकर आ रहे लोगों को शाबासी भी दी गयी और अपने नजदीकी लोगों को सुरक्षित चलने हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
इस अभियान में ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टी आई ) कृष्ण कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर राम स्वरूप वर्मा (प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज), हिन्दुवारी चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा, सुकृत चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक राम आसरे यादव, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप नारायण सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजकमल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ रविशंकर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पत्रकार बृजेश कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत वर्धन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य, अरविंद कुशवाहा, सहित समाज सेवी मनोज कुशवाहा, डॉ लोकपति पटेल, प्रदीप मौर्य, इंजिनियर केडी सिंह, विजय कुमार मौर्य, महेंद्र मौर्य, रिंकू मौर्य, रवि मौर्य, पत्रकार जयनाथ मौर्य, पत्रकार भानु प्रताप जी, पत्रकार अमित कुमार, पत्रकार बलवंत सिंह, पत्रकार अभिषेक कुमार, पत्रकार नसीम अंसारी, पत्रकार अवनीश कुमार मोदनवाल, पत्रकार अजय कुमार, पत्रकार बलिराम मौर्य, सुरेश बाबू , जयमंगल भारती सहित तमाम लोगों ने अभियान में सहभागिता निभायी।










0 टिप्पणियाँ