विद्युत का तार बना काल , अधेड़ की गई जान।
(रिपोर्ट मदन मोहन नौगढ़/चंदौली)
थाना चकरघट्टा अंतर्गत टिकुरिया गांव में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से संजय कुमार की हुई मौत आपको बता दें कि संजय कुमार अपने खेत से अपने घर जा रहें थे कि प्राथमिक विद्यालय टिकुरिया के पास हाई टेंशन बिजली का तार विद्यालय के पास टूट कर गिर गया था जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया ग्राम प्रधान के द्वारा यह बताया गया कि पूर्व में तार को ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान और विद्यालय के हेड मास्टर के द्वारा लिखित रूप से सब स्टेशन चकरघट्टा में दिया गया था लेकिन सुचना के बाद भी हाईटेंशन तार को दुरुस्त नहीं किया गया। इस संबंध में विद्युत विभाग जेई राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व में इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी यह आरोप लगाया जा रहा है , विद्युत का तार तेज आंधी के कारण टूटकर गिर गया था जिससे यह घटना घटित हुई है,
मृतक संजय पुत्र केदारनाथ 46 उनके दो पुत्र लड़के संदीप उम्र 22 वर्ष , प्रदीप उम्र 20 वर्ष है । परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है संजय कुमार के ही द्वारा परिवार का भरण पोषण चलता है इस हृदय विदारक घटना से परिवारजन काफी आहत है।गांव में शोक व्याप्त है,तथा विद्युत विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।



0 टिप्पणियाँ